भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाया

सूर्यभान सिंह ने कार्यकर्ताओं के दिए निर्देश, कहां मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं

संवाददाता सोनु शर्मा/आरा

आरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित कार्यक्रम घर-घर जनसंपर्क अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूर्यभान सिंह के मुख्य आतिथ्व में सरैया मंडल के भीष्म दास के मठिया पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सरैया मंडल अध्यक्ष आनंद गोपाल पंडित ने व संचालन देवानंद उपाध्याय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर मोदी सरकार 2.0 के पिछले 1 साल की उपलब्धियों के बारे में बताने का निर्देश दिया, साथ ही साथ मंडल के सभी 100 बूथों पर सप्तऋषि के पूर्णत: गठन पर चर्चा की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण जनता से कोरोना जैसी महामारी से बचाने के उपायों की जानकारी देने को भी कहा। तत्पश्चात सरैया बाजार व जानकी बाजार में इस जनसंपर्क यात्रा के तहत घर घर जाकर लोगों से मिल मोदी सरकार 2.0 के 1 साल के सफलतम उपलब्धियों से संबंधित पत्रक पहुंचाया गया। धन्यवाद ज्ञापन शेख कलामुद्दीन ने दिया। मौके पर भाजपा के जिला मंत्री वरुण सिंह, मंडल महामंत्री दिलीप सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री अनु देवी, श्याम उपाध्याय, लाल बिहारी सिंह, चंद्रभान सिंह, बबलू शुक्ला, बी डी तिवारी मुन्ना उपाध्याय, दिलीप सिंह, सत्यनारायण सिंह, मनन सिंह, भीम सिंह, रूद्र प्रकाश सिंह, रंजीत सिन्हा, मुकेश पांडे, शैलेंद्र कुवंर, राम सुंदर प्रसाद, पप्पू सिंह, मंटू पांडे, बिहारी बिन इत्यादि उपस्थित थे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275