क्वारेेटाइन केंद्र सहार में रह रहे प्रवासियों का अंतिम दल हुआ डिस्चार्ज

प्रखंड में बने 35 क्वॉरेंटाइन केंद्र पर कुल 3193 श्रमिकों को रखा गया था

संवाददाता एहराज़ अहमद/सहार

सहार:-प्रदेश में अन्य राज्यों से आ रहे श्रमिकों को केंद्र सरकार के निर्देश पर सहार प्रखंड में बने क्वारंटाइन केंद्र पर रखने का सिलसिला लगभग 2 सप्ताह पहले ही समाप्त हो चुका था। क्वारंटाइन केंद्र पर रह रहे प्रवासी श्रमिकों का आखरी जत्था सहार प्रखंड के मध्य विद्यालय करवासीन से आज डिस्चार्ज किया गया। लॉकडाउन पीरियड से लेकर अब तक प्रखंड में बने कुल 35 क्वारंटाइन केंद्रों पर 3193 प्रवासी श्रमिकों को रखा गया था। क्वॉरेंटाइन केंद्र पर रह रहे प्रवासियों की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही थी उसके साथ साथ राज्य सरकार द्वारा निर्देशित सारी सुविधाएं इन सभी केंद्रों पर मुहैया कराई गई थी। डिस्चार्ज किए गए लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने एवं उनके परिवार को बचाने के लिए 14 दिन क्वारंटाइन केंद्र पर पूर्ण होने के बावजूद अगले 7 दिनों तक घर में सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करते हुए रहने की सलाह दी गई है।

इन सभी प्रवासियों को यत्र तत्र ना थूकने की भी सलाह देते हुए देते हुए केंद्र से प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार एवं अंचलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी के साथ-साथ केंद्र प्रभारी ने इन सभी प्रवासियों को अपने अपने घरों को विदा किया।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275