गरीबों को खाना खिला मनाया राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन

लालू प्रसाद यादव जरूरतमंदों के हक़ की लड़ाई लड़ने वाले राजनेता है: विधायक लोहिया

राजद नेताओं ने सैकड़ों लोगों को खाना खिलाया

संवाददाता सूरज कुमार राठी/जगदीशपुर

जगदीशपुर। राजद सुप्रीमो सह राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 73 वें जन्मदिन पर गरीब सामान दिवस के रूप में राजद नेताओं ने राजद प्रखंड कार्यालय में सैकड़ों गरीबों को खाना खिला कर लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया। इसका अगुवाई विधायक प्रतिनिधि अजय यादव व प्रखंड अध्यक्ष भोला खान ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर स्थानीय विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया ने अपने हाथों से गरीबों को भोजन कराया। विधायक श्री लोहिया ने कहा कि लालू हमेशा गरीब,पिछड़ों,दलितों,शोषितों व जरूरतमंदों के हक़ की लड़ाई लड़ने वाले राजनेता है। उनका पूरा जीवन मानवीयता को समर्पित रहा है। ग़रीबों के लिए संवेदना से पूर्ण और तानाशाहों के विरुद्ध हमेशा मुखर रहे हैं।

आज पूरे देश और खासकर ग़रीब कोरोना के कारण परेशान है। वहीं सरकारी तंत्र एक साल के जश्न और चुनावों की तैयारी में डूबा है। इस स्थिति से लालू प्रसाद का रोम-रोम व्यथित है। भूख से महिला की मौत, श्रमिकों के संघर्ष, रेल हादसे में श्रमिकों की मौत से उनका मन बहुत व्यथित होता है। वे हमेशा गरीब की सेवा करने का निर्देश देते हैं। गरीबों की सेवा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उनके जन्मदिन न तो केक काटा गया और न ही मोमवत्ती जलाई गई।

बल्कि गरीबों को खाना खिलाया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में रवि कुमार, पप्पू यदुवंशी, मनोज कुमार, अनिल कुमार यादव, श्याम लाल यादव, धनजी लाल यादव,सुनील कुमार शर्मा, विनय राम, धर्मराज, चिंता देवी,विजयंती देवी, मदन सिंह, चंदेश्वर सिंह, केमिकल अलीआदि की महत्वपूर्ण भूमिका थी


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275