शौच करने गई महिला की गोली मारकर हत्या।।
सवांददाता कुणाल सिंह/गड़हनी
गड़हनी थाना क्षेत्र में तड़के शौच के लिए बाहर गई महिला की गोली मार कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बता दे कि थाना क्षेत्र के कुरकुरी गाँव में रहने वाली किरण देवी घर से शौच के लिए निकली थीं।

इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए।पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने गड़हनी पुलिस को सूचित किया।गड़हनी पुलिस मौके पर पहुंचीं और मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजनों के अनुसार कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि आखिर उसकी हत्या क्यों की गई कैसे की गई।