युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के मुख्य द्वार पर देश के गृहमंत्री अमित शाह का पूतला फूँका

संवाददाता रितेश हन्नी ,सहरसा

सहरसा – बिहार को चारागाह और बिहारी को मुर्ख ना समझें। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के मुख्य द्वार पर फूंका देश के गृहमंत्री अमित शाह का पूतला। कोरोना संकट काल से जूझ रहे देश के गृहमंत्री ७४ दिनों तक देश की जनता का सुधी नहीं लिया और बिहार चुनाव को लेकर वर्चुअल रैली करने वाले देश के गृहमंत्री मोरललेश जिम्मेदारी निभाने के चलते पहले इस्तीफा दे। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि भाजपा नेता बिहार को चारागाह और बिहारी को मुर्ख ना समझे कोरोना संकट काल में बिहार के २५ लाख मजदूरों के दर्द पर चुप्पी साधने वाले देश के गृहमंत्री का वोट की राजनीति को लेकर बिहार में वर्चुअल रैली के माध्यम से प्रकट होना लोकतंत्र का अपमान है।

देश के गृहमंत्री को जबाव देना चाहिए कि लोकडान से विश्व के कई देश कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण पाया, तो भारत में लाकडोन के उपरान्त संक्रमित का संख्या 500 से दो लाख पार कैसे पहुंचा ? बिहार में 13 साल एनडीए की सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय भाजपा के जिम्मे तो प्रदेश में आधे से अधिक डाक्टर और नर्स का पद रिक्त क्यों ?2015 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री द्वारा सवा लाख करोड़ के पैकेज का क्या हुआ ?

देश के कुल आबादी का 10% युवा बिहारी है उनके रोजगार का क्या हुआ ? बिहार के कृषि विकास दर 1% से भी कम इसके लिए जिम्मेदार कौन ? बिहार के विशेष राज्य का दर्जा का क्या हुआ ? बिहार के बत्तर स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन ? मौके पर कांग्रेस के प्रदेश नेता राम सागर पाण्डेय और युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मृणाल कामेश ने कहा कि भाजपा देश कि जनता का अपमान करता है और दुसरे तरफ़ स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर बनने का ढोंग रचता है। पुतला दहन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के मंशु यादव, सन्नी ठाकुर, विमल कुमार मिश्रा, सत्यम कुमार, मोहम्मद तवरेज, मोहम्मद युसूफ के अलावे सेवादल के अजय कुशवाहा उपस्थित रहे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275