राजग ने बैठक कर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग डीजीपी व मुख्यमंत्री से की।

सवांददाता कुणाल सिंह/गड़हनी

गड़हनी:-प्रखण्ड के गड़हनी अवस्थित नया बाजार ठाकुरबाड़ी में जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष अवधेश पांडेय के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गईं।बैठक का संचालन लोजपा प्रखण्ड अध्यक्ष श्याम कुमार मिश्रा ने की।बैठक में एक स्वर में सभी राजग के नेताओ ने निर्णय लिया गया कि अगिआंव(गड़हनी) थानाध्यक्ष को तत्काल हटाया जाये नही तो कभी भी गड़हनी में हिन्दू मुस्लिम दंगा कराया जा सकता है।अध्यक्ष ने अपने लेटर पैड के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक बिहार,मुख्यमंत्री,डी आई जी व् आई जी को एक पत्र जारी करते हुए लिखा कि वर्तमान थानाध्यक्ष हटाया जाए ताकि गड़हनी प्रखण्ड की जनता शांतिपूर्ण जी सके।बैठक में अध्यक्षों ने कहा कि थानाध्यक्ष द्वारा पूर्व में प्रशिक्षु बीडीओ सह अपर समाहर्ता जयंत जायसवाल व् जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश पांडेय के साथ भी अभद्र ब्याहार किया था जिसको लेकर प्रखंड अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से बिडिओ कॉन्फ्रेंसिंग से बात करते हुए हटाने की मांग की थी।

वही सभी राजग के नेताओ ने कहा कि थानाध्यक्ष की मनमानी चरम पर है क्षेत्र में खुलेआम शराब की बिक्री कराते है और निर्दोश ब्यक्तियों को जबरन केश में फसाते है और फ़साने की धमकी भी देते है।जबसे थानाध्यक्ष साजीद हुसैन इस थाने में आये है क्षेत्र में अशांति का माहौल कायम हो गया है।इसकी शिकायत यहाँ की जनता भी कई बार एस पी से की लेकिन अभी तक कोई करवाई अभी तक नही हुई।इस मौके पर भाजपा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह,जदयू युवा जिला अध्यक्ष चीकू सिंह उर्फ़ अंशुमान सिंह,युवा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कमलेश केशरी,भाजपा उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार,सैनिक प्रकोष्ट जदयू जिलाध्यक्ष रामदयाल सिंह,हिन्दू रास्ट्रीय युवा वाहिनी जिला सचिव कुणाल सिंह,भाजपा जिला संयोजक कुंदन सिंह तोमर,पूर्व पंचायत समिति सदस्य रंजीत सिंह,रामबाबू गुप्ता,जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष रामबचन सिंह,उपेन्द्र केशरी,चंदन सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275