बरसात देखते ही जर्जर हालत में पुल ढहा।भीषण समस्या।
संवाददाता रमेश कुमार उपाध्याय बड़हरा। बड़हरा प्रखंड अंतर्गत बड़हरा मुख्यालय को फूहां(मखदुमपुर) स्थित फोरलेन सड़क से जोड़ने वाली सड़क के काजीचक गोबरी नदी पर बने पुल के अचानक ढह जाने से चार चक्का वाहनों का दबाव से ढह गया।जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप पड़ गया। जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों की मुश्किलें बढ़ गई।प्रखंड के काजीचक, चातर, मीरगंज,लौंग बाबा मठिया, बभनगावां, अगरपुरा, शिवनचक,फूहां,धुसरियां,दोकरिया,कपूरदियारा,
मनिछपरा, रामपुर,सेमरिया आदि गांवों के लोगों को फोरलेन या प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में संकट का सामना करना पड़ रहा है।

वर्षों से पुल का पश्चिमी दिवाल क्षतिग्रस्त होकर एक किनारे लटक गया था।इधर बारिश की हल्की धार से ही क्षतिग्रस्त हुआ पुल भरभरा कर ढह गया। जिससे चार चक्का वाहनों का आवागमन बंद हो गया। हालांकि खतरा मोल लेकर बाईकों का आवागमन चल रहा है।आगे बरसात में सड़क से आवागमन और खतरनाक हो जाएगा। जानकारी के अनुसार वर्ष 2005 में भी इसी प्रकार बरसात को लेकर काजीचक का पुल ढह गया था।तब तात्कालिक राजद सांसद कान्ति सिंह के निधि से तकरीबन पांच लाख रुपए की लागत से पुल बना था।मगर पन्द्रह बर्षों बाद पुल दोबारा हल्की बरसा में ही ढह गई।जिससे आसपास के लोगों के समकक्ष परिचालन करने के लिए भीषण संकट उत्पन्न हो गया।