बसंत राम आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष मनोनित
संवाददाता एहराज़ अहमद,सहार (भोजपुर):-सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत श्री बसंत राम जी को राष्ट्रीय जनता दल का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। आरजेडी जिलाध्यक्ष ने बसंत राम को मनोनयन पत्र देकर बधाई दिया साथ ही सामाजिक परिवेश में युवाओं और पार्टी को मजबूत करने की शुभकामनाएं दी। बसंत राम के मनोनयन पर सहार प्रखंड की जनता में आत्मविश्वास के साथ साथ खुशी की लहर व्याप्त है।

बसंत राम ने बताया कि वे अपना योगदान समाज के हर संभव मदद के साथ अपना कदम राजद को सफलता की ओर ले जाने में करेंगे। राजद पूर्व अध्यक्ष राधा मोहन सिंह,महेंद्र प्रसाद,मोहन यादव,अनवार अहमद आदि ने बसंत राम के मनोनयन पर कहा कि वे जनता के मान सम्मान एवं आत्मविश्वास जगाने के लिए कार्य करेंगे। शामिल अन्य लोगों में पेर हाप पंचायत के मुखिया सतीश शर्मा उप मुखिया हरे कृष्ण सिंह,मुरारी शर्मा,अमिताभ यादव,सफदर अली,आजाद हुसैन,सरोज कुमार ने राजद प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।