सहार प्रखंड में बने आश्रय केंद्र से 148 प्रवासी लौटे घर
संवाददाता एहराज़ अहमद,सहार:-सहार प्रखंड में बने विभिन्न क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर शुक्रवार को करीब 148 प्रवासी 14 दिन पूरा करके अंचल कार्यालय के निर्देश पर अपने घर को लौट गए। सहार प्रखंड के चौरी उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय अंधारी से कुल 148 प्रवासियों को घर भेजा गया।

ज्ञात हो कि अब तक सहार प्रखंड में बने 35 क्वॉरेंटाइन केंद्र पर 2277 लोगों को रखा गया है जिनमें 1962 पुरुष एवं 315 महिलाएं हैं। वहीं प्रखंड में बनाए गए विभिन्न केंद्रों से अब तक 774 प्रवासी लोगों को उनके घर भेजा जा चुका है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार एवं अंचला अधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि इन सभी छोड़े गए प्रवासियों को 7 दिनों तक अपने घरों में क्वॉरेंटाइन रहना है।