शोकाकुल परिजन से मिले विधायक लोहिया

हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन

दुख के घड़ी में धैर्य रखने की जरूरत: विधायक

संवाददाता सूरज कुमार राठी जगदीशपुर। थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 निवासी बिहारी राम के पुत्र सतीश राम उर्फ पिंटू की मौत की खबर सुनकर क्षेत्रीय विधायक राम विशुन सिंह लोहिया ने शोकाकुल परिजन से मिलकर ढांढस बढ़ाया।शोकाकुल परिवार के साथ लगभग घंटों का समय विताया। मृतक के परिजन को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

विधायक ने कहा कि इस दुख के घड़ी में धैर्य रखने की जरूरत है। उन्होंने परिजन को पांच हजार रुपए की आर्थिक मदद की। मालूम हो कि 30 वर्षीय सतीश कुमार उर्फ पिंटू राम मकान के छत पर चढ़कर बिजली का तार ठीक कर रहा था तभी असंतुलित होकर धड़ाम से छत से नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरते ही उसे गंभीर चोटें लगी। मुंह नाक और सिर से खून निकलने लगा।अभी परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे तबतक उसकी मौत हो गई। मृतक नगर पंचायत का कर्मी था, जो इको पार्क में टिकट काउंटर पर टिकट बेचने का काम कर रहा था। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष भोला खान विधायक प्रतिनिधि अजय यादव श्याम लाल सिंह धन लाल सिंह हीरालाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275