पुत्र मजदूरी पर नहीं गया तो बदमाशों ने मारी मां की पैर में चाकू, अस्पताल में चल रहा है इलाज

संवाददाता रमेश कुमार उपाध्याय बड़हरा

गांव के ही बदमाशों ने दिया घटना का अंजाम, पुलिस ने महिला जख्मी को पहुंचाया अस्पताल

बड़हरा: आखिर भोजपुर में चल क्या रहा है।लगातार क्राइम से लोगों में दहशत का माहौल बना रह रहा है। यहां लेनदेन से लेकर बात-बात में घटना घट जा रही है। एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहां एक युवक मजदूरी करने नहीं गया तो उसकी मां के अपराधियों ने चाकू घोंप कर घायल कर दिया है। घटना बड़हरा प्रखंड के नथलपुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के ही सूर्यनाथ सिंह के पुत्र राजू सिंह ने घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक रामेश्वर बिंद की पत्नी पीड़िता रनिया देवी के पुत्र को मजदूरी करने के लिए राजू सिंह कहे थे।

देर शाम राजू सिंह युवक के घर पहुंचे और युवक के मां से कहां की क्यों नहीं काम पे आया है। इसी बीच रनिया देवी और राजेश सिंह के बीच कहा सुनी होने लगी।तभी राजू ने रनिया देवी को पैर में चाकू घोप दी।पैर में महिला के जख्म होने से खून देख परिजन पुलिश को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुचकर जख्मी महिला को आरा सदर अस्पताल इलाज के भर्ती कराया। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मजदूरी के विवाद में घटना घटित हुई है।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275