झारखंड के ट्रिपल मर्डर में पवन सिंह गिरफ्तार
रेल पुलिस व भोजपुर पुलिस की संयुक्त छापामारी में मिली सफलता
तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव से पकड़ा गया
सर्विस रिवाल्वर से 5 लोगों को मारी थी गोली
आरा:झारखंड के रामगढ़ जिले के बरकाकाना रेलवे कॉलोनी में करीब आठ महीने पहले एक रेलकर्मी के परिवार के पांच लोगों को घर में घुसकर गोली मारे जाने के मामले में झारखंड रेल पुलिस ने भोजपुर पुलिस के सहयोग से झारखंड के बड़काकाना रेलवे कॉलोनी ट्रिपल मर्डर में वांटेड आरपीएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरपीएफ जवान भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव निवासी पवन सिंह है। उसे शुक्रवार की रात उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तारी के बाद झारखंड के बड़काकाना रेल पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गयी।गौरतलब हो वित्तीय वर्ष 17 अगस्त को झारखंड के बड़काकाना रेलवे कॉलोनी में आरपीएफ जवान द्वारा एक ही परिवार के पांच लोगों अपने सर्विस रिवाल्वर से मार दी थी। इसमे तीन लोगों की मौत हो गयी थी। इस सिलसिले में आरपीएफ जवान पवन सिंह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। गिरफ्तार बड़काकाना रेल थाना में आरपीएफ सिपाही के पद पदस्थापित था।
