पचास लोगों के बीच बांटी गई इफ्तार सामग्री
स्वयंसेवी संस्था से जुड़े युवाओं की टोली ने किया वितरण
जरूरतमंदों की मदद व सद्भाव का पैगाम देता है ईद
संवाददाता सूरज कुमार राठी/जगदीशपुर
जगदीशपुर:-पवित्र महीना रमजान पर रोजेदारों के बीच इफ्तार की सामग्रियां बांटी गई।बुधवार को स्वयंसेवी संस्था भारत जन्मभूमि जनजागरण मंडल ने असहाय लोगों के बीच सामग्री का वितरण किया।नगर के वार्ड संख्या दस,ग्यारह व बारह में कुल पंचास लोगों के बीच इफ्तार सामाग्री के तहत दूध ब्रेड व फल प्रदान की गई । संस्था के संरक्षक सह अभियंता संजय शुक्ला व अध्यक्ष अमन इंडियन ने बताया कि आज की इस विषम परिस्थिति के दौरान लॉकडाउन होने के कारण रोजेदार भाइयों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसे देखते हुए संस्था के सदस्यों ने इफ्तार सामग्री का वितरण कर उनकी इबादत में सहयोग करने का छोटा सा प्रयास किया गया है। बताया गया कि यह कार्यक्रम ईद पर्व तक चलेगा।मालूम हो कि रमजान का महीना बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। इस पाक महीने में सभी मुसलमान रोजे रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं।ये त्योहार सद्भाव व मदद का पैगाम देता है। सुनील गुप्ता, अर्जुन कुमार, रामाशंकर चौधरी, शुभम कुमार,सोनू गुप्ता, प्रशांत पटेल, बालेश्वर सिंह ,विजय कुशवाहा, मुकेश चौधरी, संजय, शेखर गुप्ता सहित दर्जनों सदस्य सेवा कार्य में लगे हुए हैं।