राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर अपने दर्जनों साथियों के साथ बजरंग गुप्ता भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल

संवाददाता रितेश हन्नी/सहरसा – राष्ट्रीय जनता दल के निवर्तमान नगर अध्यक्ष बजरंग गुप्ता अपने दर्जनों साथियों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, पूर्व विधायक डॉ आलोक रंजन के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। उनके साथ राष्ट्रीय वैश्य महासभा सहरसा के जिला प्रधान महासचिव मनोज कुमार, संजीव कुमार गुप्ता, नवीन कुमार ठाकुर, गौरव कुमार भी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने हर्ष जताते हुए कहा कि बजरंग गुप्ता जो पहले भाजपा के सिपाही थे कुछ दिनों के लिए राजद का हाथ थामा फिर राजद छोड़कर पुनः भाजपा में शामिल हुए हैं।

इनके पार्टी में आने से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इनके संगठन क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। वहीं पूर्व विधायक डॉ० आलोक रंजन ने कहा कि बजरंग गुप्ता के शामिल होने से सहरसा जिला का संगठन काफी मजबूत होगा हमें विश्वास है कि बजरंग गुप्ता पूर्व की तरह पार्टी के प्रति समर्पित होकर निष्ठा कार्य करेंगे। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए बजरंग गुप्ता ने कहा राजद में समर्पित होकर राजद नगर अध्यक्ष के रूप में काम किया लेकिन राजद निष्ठावान कार्यकर्ता की घोर उपेक्षा करती है मान-सम्मान को ठेस पहुंचने के कारण राजद छोड़ भाजपा में घर वापसी किया हूं। भाजपा में घर वापसी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय जायसवाल, डॉ० दिलीप जायसवाल, पूर्व विधायक डॉ० आलोक रंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह, सोनवर्षा विधानसभा प्रभारी डॉ० शशी शेखर सम्राट, जिला महामंत्री अरुण कुमार चौधरी जिला मंत्री सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, आईटी सेल के जिला संयोजक सुमीत सिन्हा ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मौके पर पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275