जन अधिकार पार्टी ने अत्याचार के खिलाफ किया एक दिवसीय सांकेतिक मार्च

संवाददाता बबलू कुमार -भोजपुर(आरा) जन अधिकार पार्टी लो भोजपुर आरा के द्वारा जेपी स्मारक पर रमना मैदान के पास जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के मजदूर लोगों को सकुशल बिहार लाने के लिए एवं उन पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक मार्च किया गया ।

जाप के जिलाध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को आज 50 दिन हो गए लेकिन अभी तक सरकार गरीबों और मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए कोई कदम नहीं उठा पाई है ट्रेनें चलाई जा रही है पर पर्याप्त संख्या में नहीं चलाई जा रही है भोजपुर आरा में जितने भी कोरोन्टईन सेंटर बने हैं वहां पर न खाने की व्यवस्था है नहीं रहने के लिए जानवर की तरह वहां के लोग जी रहे हैं मेरा सवाल है कि राजधानी से आने वाले लोग और प्लेन से आने वाले अपने अपने घर सरकार पहुंचा रही है और वही आम गरीब मजदूर जो ट्रेन से आ रहे है 21 दिनों तक उनको क्यों कोरोन्टाईन के नाम पर बिहार सरकार के द्वारा लूट मची है और मजदूरों को शोषण अत्याचार हो रहा है।

पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष रघुपति यादव ने कहा कि मजदूर विश्वकर्मा का रूप होते है अपने खून पसीने से बड़ी-बड़ी इमारतें फैक्ट्री बनाता हैं जिनसे देश का अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान होती है इनको आज वैश्विक महामारी में सरकारों के द्वारा इन पर अत्याचार शोषण किया जा रहा है। इस संकेतिक मार्च में शामिल लोगों में जिलाध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह युवा अध्यक्ष रघुपति यादव प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार बंटी कुमार अंकित सिंह सोनू कुमार अमन कुमार आदि शामिल थे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275