जगदीशपुर में 107 लोगों को किया गया क्वॉरेंटाइन

प्रखंड के दो क्वॉरेंटाइन सेंटर को नगर में किया गया शिफ्ट

नाश्ता के साथ दो टाइम भोजन सहित मिल रही जरूरी सुविधाएं

संवाददाता सूरज कुमार राठी/जगदीशपुर। प्रखंड में अभी तक कुल 107 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।तथा प्रखंड के दो क्वारंटाइन सेन्टर को जगदीशपुर नगर पंचायत के नगर स्थित स्वारथ साहु उच्च विद्यालय केन्द्र में तब्दील कर दिया गया है।जगदीशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि प्रखंड के दलीपपुर उच्च विद्यालय व उतरदाहा सेन्टर को फिलहाल बंद कर जगदीशपुर नगर के स्वारथ साहु उच्च विद्यालय केन्द्र में ही तब्दील कर दिया गया है। क्योंकि इसमें खर्च की अधिकता और व्यवस्था संभालने में परेशानी हो रही थी।इन्ही सारी बातो को लेकर इन केन्द्रो पर क्वारंटाइन किए गए लोगो को नगर के स्वारथ साहु उच्च विद्यालय केन्द्र पर शिफ्ट करा दिया गया है।मालूम हो कि दलीपपुर में 9, उतरदाहा में 9, स्वारथ साहु उच्च विद्यालय केन्द्र में 70,हरिगाव गांव में 11 तथा दांवा में 8 प्रवासी लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।

जिसमें दलीपपुर व उतरदाहा केन्द्र को फिलहाल बंद करते हुए इसको नगर के स्वारथ साहु उच्च विद्यालय में बने क्वारंटाइन केन्द्र में शिफ्ट कर दिया गया है।जहाँ पहले से रसोइया के साथ अन्य सुविधा उपलब्ध थी।इससे क्वारंटाइन में रखे गए लोगों को नाश्ता के साथ दोनो टाइम का भोजन के साथ अन्य जरूरत की सुविधा मिलेगी। वही जगदीशपुर अंचलाधिकारी जयराम क्वॉरेंटाइन सेंटर पहुंचकर जायजा लेते दिखे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275