चौरी थाना में तोड़फोड़ और हमले का एक आरोपित गिरफ्तार

संवाददाता एहराज़ अहमद/सहार:-चौरी थाना क्षेत्र के धनछुहां गांव से भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य राम किशोर राय को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी भोजपुर के चौरी थाने पर बीते वर्ष हुए तोड़फोड़ और उपद्रव में हुई है। ज्ञात हो की बीते वर्ष जून 2019 में चौरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कई गांव में लगातार चोरी की कई घटनाएं घटित हुई थी। थाना क्षेत्र के कई गांव के लोग परेशान होकर स्वयं रात भर जागकर पहरा दे रहे थे। इसी क्रम में 2 जुलाई की रात थाना क्षेत्र के गंज से ग्रामीणों ने 4 अज्ञात चोरों को शक के आधार पर पकड़ा।

ग्रामीणों द्वारा इनकी जमकर पिटाई हुई तत्पश्चात उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया था। अगले ही दिन उन अभियुक्तों को पुलिस द्वारा छोड़ देने की अफवाह के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाने का घेराव कर दिया था। पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक के बाद मामला बिगड़ गया। जिसमें रोडे बाजी एवं भीड़ को तितर-बितर करने के उद्देश्य पुलिस की तरफ से हवाई फायरिंग किया गया था। तत्कालीन डीएम एवं एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं एएसआई सुभाष सिंह को सस्पेंड कर दिया था। वही 60 नामजद एवं कई अज्ञातो के विरुद्ध मामला भी दर्ज हुआ था। पिछले माह के 23 तारीख को चौरी थाना के कोलोडिहरी गांव से तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई थी। अन्य 52 आरोपित पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। चौरी थाना अध्यक्ष पवन कुमार के अनुसार इसी क्रम में राम किशोर राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
वहीं भाकपा माले के प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके भाकपा माले जिला कमेटी के सदस्य और किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष राम किशोर राय की गिरफ्तारी की घोर निंदा की है। उसने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार लॉक डाउन में जन नेताओं को टारगेट करके जेलों में बंद कर रही है। जन नेताओं को जेल में बंद करके जनता की आवाज को बंद कर देना चाहती है।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275