लॉक डाउन के नियम का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों पुलिस ने काटा 25000 रुपया का चालान।

संवाददाता कुणाल सिंह/गड़हनी:-गड़हनी थाना कि पुलिस ने मंगलवार को लॉक डाउन के नियम का उल्लंघन करने पर सड़क पर बेवजह घूम रहे वाहन चालकों से 25000 रुपया का काटा चलान।थाना अध्यक्ष मो साजिद हुसैन ने माइक से जनता से सतर्कता बरतने के साथ ही घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में लॉकडाउन किया गया है। आप सभी से अनुरोध है कि कृपया आप सभी अपने-अपने घरों में रहे। इस लॉकडाउन का सम्मान करें। लॉकडाउन के दौरान सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, यातायात प्रतिबंधित है। मात्र आवश्यक सेवाएं जैसे हॉस्पिटल, मेडिकल शॉप इत्यादि खुली रहेंगी। इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि सिर्फ गंभीर इमरजेंसी की दशा में ही अपने घर से बाहर निकले और अपना काम निपटा कर जल्द से जल्द घर पर वापस हो जाए। यह एक गम्भीर बीमारी है, जो एक दूसरे से संपर्क में आने से तेजी से फैलती है। इसलिए हम सब की बेहतरी के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। अगर अनावश्यक रूप से आप घरों के बाहर निकलते पाए जाएंगे, इस लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे तो जो भी व्यक्ति ऐसा करेगा उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस बीमारी से बचाव के डॉक्टर की टीम, पुलिस-प्रशासन दिन-रात विपरीत परिस्थितियों में कड़े कदम उठाते हुए मेहनत कर रहा है। ताकि संक्रामक बीमारी को फैलने से रोका जा सके और यह सब के सहयोग के बिना संभव नहीं है। इसलिए आप लोगों से अपील करता हूं इस संक्रमण बीमारी को फैलने से रोके और सभी अपने घरों में रहे।मौके पर उपस्थित अरविंद कुमार ,वाहिद अली,स्वीटी यादव सहित पुलिस बल।।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275