Nirbhaya Case:आखिरकार 7 साल बाद निर्भया को मिला इंसाफ, चारों दोषियों को दी गई फांसी

आखिरकार 7 साल बाद निर्भया को न्याय मिल गया. 20 मार्च, सुबह 5.30 बजे तिहाड़ जेल में चारों दोषियों को फांसी दे दी गई. इस दौरान जेल के अंदर लॉकडाउन रहा, लेकिन तिहाड़ के बाहर जुटे लोग ने इसे बड़ी जीत बताई. वहीं, निर्भया के माता-पिता 20 मार्च का दिन निर्भया दिवस के रूप में मनाने की बात कही.

Nirbhaya Case: निर्भया गैंगरेप और मर्डर के चारों दोषी मुकेश, अक्षय, विनय और पवन को अलसुबह फांसी दे दी गई. सात साल से ज्यादा लंबे समय के बाद आखिरकर निर्भया को इंसाफ मिल गया. … इसके बाद शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे दोषियों को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में फांसी पर लटका दिया गया.

निर्भया गैंगरेप केस में दोषियों की फांसी टलवाने की सारी कोशिश नाकाम हो गई। दिल्ली हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी निर्भया गैंगरेप के दोषियों की फांसी के खिलाफ याचिका गुरूवार और शुक्रवार की आधी रात को ठुकरा दी। जिसके बाद अब निर्भया के चारों दोषियों की सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई।

निर्भया के गुनहगारों की फांसी के बाद निर्भया के पिता ने कहा कि उन्हें इस घड़ी के लिए सात साल से इंतजार था। उन्होंने इस फैसला पर खुशी जताते हुए कहा कि आज हमारे लिए ही नहीं देश के लिए भी बड़ा दिन है।

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट की तरफ से निर्भया गैंगरेप के दोषी पवन गुप्ता की तरफ से दायर फांसी के खिलाफ याचिका खारिज होने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने खुशी जाहिर की। निर्भया की मां ने कहा कि आज वो खुशी महसूस कर रही हैं क्योंकि उनकी बेटी को आखिरकार इंसाफ मिल गया। इस अपराध से पूरा देश शर्मसार था और आज देश को इंसाफ मिला है। उन्होंने कहा कि आज का सूरज हमारी बच्चियों के नाम होगा। आशा देवी ने कहा कि इस घड़ी के लिए उन्हें पिछले सात वर्षों में काफी संघर्ष करना पड़ा।

निर्भया के पिता ने कहा- इस घड़ी का साल साल से इंतजार था
निर्भया के गुनहगारों की फांसी के बाद निर्भया के पिता ने कहा कि उन्हें इस घड़ी के लिए सात साल से इंतजार था। उन्होंने इस फैसला पर खुशी जताते हुए कहा कि आज हमारे लिए ही नहीं देश के लिए भी बड़ी दिन है। निर्भया के पिता ने आगे कहा कि न्याय का दिन है, महिलाओं के न्याय का दिन है। निर्भया आज खुश होगी। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के लिए ऐसी गाइडलाईन बने कि किसी पीड़ित परिवार को इतना लंबा संघर्ष न करना पड़े।

तिहाड़ के डीजीपी ने कहा- निर्भया के गुनहगारों को साढ़े पांच बजे लटकाया गया
निर्भया के गुनहगारों को शुक्रवार तड़के फांसी दे गई है। तिहाड़ जेल के डीजीपी संदीप गोयल ने कहा कि 2012 दिल्ली गैंगरेप के चारों दोषियों को सुबह साढ़े पांच बजे फांसी पर लटकाया गया।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275