जज्बे को सलाम:अखबार विक्रेताओं के बीच खाद्य सामग्री का वितरण

मदद के लिए भारत जन्मभूमि जागरण मंडल ने बढ़ाए हाथ

अखबार विक्रेता जोखिम उठाकर दे रहे है अपनी सेवा

संवाददाता सूरज कुमार राठी,जगदीशपुर।कोरोना खतरे के बीच घर-घर जाकर अखबार वितरण करने वाले को धार्मिक व राष्ट्रवादी संगठन भारत जन्मभूमि जागरण मंडल की ओर से शुक्रवार को आटा, चावल ,दाल,आलू, हैंड वाश साबुन मास्क का पैकेट प्रदान किया।मंडल के कार्यकर्ताओं ने विपरीत हालात में काम कर रहे अखबार के वितरक बंधुओं के लिए उदारता दिखाई और उन्हें खाने के लिए सामान उपलब्ध कराई। मौके पर उपस्थित संस्था के संरक्षक अभियंता संजय शुक्ला और अध्यक्ष अमन इंडियन ने वितरक बंधुओं को अनाज की थैली प्रदान की।द्वय ने बताया कि महामारी के दौरान अपनी जान संकट में डालकर आम आदमी तक समाचार पत्रों को पहुंचाने वाले समाचार पत्र वितरक प्रशंसा के पात्र हैं।

आगे द्वय ने कहा कि भले ही आज सोशल मीडिया का बोलबाला हो, लेकिन प्रमाणिक जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से ही मिलती है।इसलिए समाचार पत्र वितरकों की भूमिका अहम हो जाती है। विदित हो कि संस्था के युवाओं ने लगातार गरीब तबके के लोगों के बीच घूम घूम कर अनाज के पैकेट वितरण कर रहे हैं। संस्था से जुड़े युवाओं के नेक कार्य से नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर लोग युवाओं के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।संस्था के संरक्षक अभियंता संजय शुक्ला,अध्यक्ष अमन इंडियन, सचिव सोनू गुप्ता कोषाध्यक्ष प्रशांत पटेल, सहयोगी हेमराज सिंह, राजू सिंह मुखिया पश्चिमी आयर, मनोज कुमार रंजन वार्ड सदस्य श्रीपुर ,धर्मेंद्र चौबे मुखिया परसिया,विजय ठाकुर मुखिया अरैला, सुनील गुप्ता,मनोज विश्वकर्मा,विजय कुशवाहा शुभम,नीतीश भारद्वाज,राहुल सिंह,रंजन कुमार,अजय सिंह, मुकेश चौधरी, अभिषेक मिश्रा सहित अन्य के सहयोग से अनाज का वितरण किया जा रहा है।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275