सच्चे अर्थो में राष्ट्रवाद के महानायक थे बाबू वीर कुंवर सिंह:संतोष
विजयोत्सव पर नपं के उप चेयरमैन ने वीर कुंवर सिंह को किया नमन
संवाददाता सूरज कुमार राठी/जगदीशपुर। आज के ही दिन यानि 23 अप्रैल 1857 को वीर कुंवर सिंह ने जगदीशपुर के अपने किले पर फतह पाई थी और ब्रिटिश शासक को लोहा मनवाया था। इस दिन को कुंवर सिंह के सबलोग याद करते हैं।नपं के उप चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर याद करते हुए उनको नमन किया।

श्री संतोष ने कहा कि वीर कुंवर सिंह के आदर्श आज भी समीचीन हैं।वे सच्चे अर्थो में राष्ट्रवाद के महानायक थे। उन्होंने देश के लिए अपने आपको न्योछावर कर दिया।हमें उनसे सबक लेने की जरूरत है।आगे लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि नई पीढ़ी वर्तमान समय में अपने पूर्वजों से विमुख होती जा रही है।बच्चों में संस्कार के साथ-साथ उन्हें अपने पूर्वजों के इतिहास से भी परिचित कराने की आवश्यकता है।इससे देश के प्रति पूर्वजों के त्याग, बलिदान व समर्पण को लेकर जागृति आएगी।