
भाजपा द्वारा 27 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जाएगा
आराः-भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन से 02 अक्टूबर गाँधी जयंती तक सेवा पखवाड़े के रुप मे मनाया जाएगा।इस दौरान देश भर मे विभिन्न सेवा के कार्य भाजपा द्वारा किया जाएगा।
मंगलवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के कार्य योजना को सूचारु रुप देने के लिए भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक मे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष लव पांडेय और सह संयोजक प्रकाश सिंह एवं जीत प्रकाश को बनाया गया।
कार्यक्रम के कार्य-योजना की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि 17 से 02 अक्टूबर तक माननीय प्रधानमंत्री जी के ब्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला कार्यालय मे प्रदर्शनी लगायी जाएगी। 17 से 24 सितम्बर के मध्य ‘आयुष्मान भवः’ सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के अभियान आयोजित किए जाएँगे जिसमे मोर्चो द्वारा कार्यक्रम किए जाएँगे। युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर लगाए जाएँगे। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्ड बनवाने और उसका वितरण किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएँगे।
25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम किए जाएँगे। 26 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक बस्ती सम्पर्क कार्यक्रम किया जाएगा। 02 अक्टूबर को गाँधी जयंती के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और गाँधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उक्त सभी कार्यक्रम बूथ से जिला सत्र तक संपन्न होगे,जिसमे जनप्रतिनिधि, नेता,कार्यकर्ता सभी की सहभागिता होगी।
बैठक मे दक्षिण बिहार प्रांतीय सह संयोजक मिथिलेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,लव पांडेय,महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष विभु जैन,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख कलामुद्दीन, अजय सिंह,पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक सरोज सिंह,सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक कुंदन सिंह तोमर,चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक संतोष पांडेय,प्रशिक्षण विभाग संयोजक अमरेन्द्र शक्रवार, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक राहुल सिंह,आईटी संयोजक ओंकार पांडेय,व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक शंभू प्रसाद,अजय गुप्ता,संजय तिवारी, अरुण सिन्हा, जीत प्रकाश ,हरेन्द्र सिंह,निशांत सेंगर सहित मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्ष शामिल थे।