
वीर कुंवर सिंह की जयंती पर विजयोत्सव समारोह आयोजित।
तरारी :- तरारी प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में स्वतंतत्रता संग्राम के महान योद्धा बिहार के लाल बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम वीर कुंवर सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया गया।इसके बाद मुख्य अतिथि जीला सहकारिता पदाधिकारी सतेन्द्र नारायण सिंह , उपाध्यक्ष सत्यदेव ओझा ,सदस्य धर्मशीला देवी, जिला पार्षद उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह ,जिला पार्षद सदस्य गिरिशनन्दन उर्फ राकेश सिंह ,जितेन्द्र प्रताप सिंह , प्रमुख प्रतिनिधी धमेन्द्र सिंह ,राजद प्रखण्ड अध्यक्ष लालबाबू सिंह ,भकुरा मुखिया प्रनिनिधी रामईश्वर सिंह ने सयुक्त रूप से द्विप प्रज्जवलित कर मंच का उद्वघाटन किया गया। इस अवसर पर जिला सहकारिता अध्यक्ष सतेन्द्र नारायण सिंह ने कहा वीर कुंवर सिंह देश के सच्चे सपूत थे।उन्होने देश की रक्षा और उसके मान – सम्मान बनाये रखने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया ।अंग्रेजो ने उन्हे घेरने की लाख कोशिशे की लेकिन वे उनके हाथ नही आ सके।जरूरत पङी तो अपने जख्मी हाथ को काटकर गंगां में डाल दी ।इस तरह से उनकी वीरता आज भी हरेक समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
वही जिला पार्षद उपाध्यक्ष सह राजद जिला उपाध्यक्ष लाल विहारी सिह ने कहा की 1857 के सवतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजो को पराजित कर देश ही नही दुनिया में यह एहसास दिलाया कि आदम्य साहस व व शक्ति के बल पर किसी भी उम्र में जंग जीती जा सकती है ।वर्तमान समय में युवाओं को उनके साहस ,पराक्रम व वीरता से प्रेरणा लेनी चाहिए।अग्रेजों के खिलाफ वीर कुंवर सिंह को 23 अप्रैल 1857 को विजय प्राप्त हुई थी ।इसीलिए इस दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्रार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया मोआपकला सचितानन्द सिह ने किया।मंच संचालन पूर्व प्रमुख सह वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सह त्रिदंडी स्वामी मानस महाविधालय के प्रचार्य दयानिधी सिंह ने किया। इस अवसर पर सतेन्द्र नारायण सिंह ,सत्यदेव ओझा ,लाल विहारी सिंह ,गिरिशनन्दन उर्फ राकेश ,जितेन्द्र प्रताप सिंह ,पैक्स अध्यक्ष रंजन सिंह ,पप्पू लाल ,धर्मशीला देवी ,रिकूं देवी, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष लालबाबू सिंह ,धमेन्द्र सिंह ,अशोक मौर्य ,रमेश कुमार यादव,वृजकिशोर सिंह हीरामन जी,शेख मुख्तार संमेत बक्सर भोजपुर के दर्जनो पैक्स व तरारी के जनप्रतिनिधी समेत सैकडों लोग उपस्थित थे। इस दौरान भोजपुरी कालाकारों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।