भव्य एवं आकर्षण तरीके से बिहार दिवस- 2023 का मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

  आरा:-स्थानीय रमना मैदान, आरा स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में भव्य एवं आकर्षण तरीके से बिहार दिवस- 2023 का मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।
        कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर के साथ जिले के गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
       स्कूली बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर बिहार राज्य गीत की प्रस्तुति की तथा गीत के माध्यम से बिहार की प्रगति की जानकारी दी।
          मंच से उतरकर अतिथियों द्वारा सतरंगी गुब्बारे को अच्छादित किया गया जो भोजपुर जिले में बिहार दिवस मनाने का एक भव्य आगाज की प्रस्तुति रही।
          इस अवसर पर कई विभागों संस्थानों द्वारा स्टॉल लगाया गया। एक- एक कर जिला पदाधिकारी, भोजपुर/ पुलिस अधीक्षक, भोजपुर एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा इन स्टॉल का निरीक्षण किया जिसमें- आरा नगर निगम/ पुलिस विभाग/ मनरेगा/ स्वच्छ भारत/ जल जीवन हरियाली/ प्रधानमंत्री आवास योजना/ कृषि विभाग /समाज कल्याण विभाग/ स्वास्थ्य विभाग/ शिक्षा विभाग/ बैंकिंग शाखा/ कल्याण विभाग/ महिला हेल्पलाइन/ जीविका/ अग्निशमन /परिवहन विभाग/ पंचायती राज विभाग/ लघु सिंचाई/ विद्युत/ आपदा/ लोक शिकायत/ आपूर्ति /उद्योग विभाग /पशुपालन विभाग /उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग /निर्वाचन विभाग  /जनसंपर्क विभाग/ राजस्व शाखा /डीआरसीसी/ सहकारिता विभाग /सुधा डेहरी /नेहरू युवा केंद्र/ चित्रकारी पेंटिंग इत्यादि थे।
          बिहार दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी/ निजी विद्यालयों के छात्र -छात्राओं के लिए बिहार दिवस का थीम सात निश्चय भाग- 2 “युवा शक्ति बिहार की प्रगति” विषय पर चित्रांकन, पेंटिंग, स्लोगन, कबड्डी, खो-खो इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित होने वाले विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए गए प्रतियोगियों के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।
         इस अवसर पर संध्या में स्कूली छात्र- छात्राओं एवं अन्य कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रमना मैदान स्थित मुख्य मंच पर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरकारी एवं निजी दोनों विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया एवं आकर्षक/ मनमोहक गीत /संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति किया।
         कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, भोजपुर, पुलिस अधीक्षक, भोजपुर, अगिआंव विधायक मनोज मंजिल ,शाहपुर विधायक राहुल तिवारी, संदेश विधायक किरण देवी, तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, जगदीशपुर विधायक बिशन सिंह लोहिया, आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ,बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त, भोजपुर,अपर समाहर्ता, भोजपुर/ सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ- साथ भारी संख्या में दर्शक गण उपस्थित थे।

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275