
तीन दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ का हुआ समापन।
चरपोखरी:- प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय परिसर चरपोखरी (अमोरजा)मे नवनिर्मित शिवालय में सोमवार को शिवलिंग प्रतिष्ठापित होने के साथ हीं त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ सम्पन्न हुआ। शिव के शोभा यात्रा प्रखंड परिसर से होते हुए आरा सासाराम स्टेट हाईवे चरपोखरी बाजार अमोरजा गांव होते हुए प्रखंड परिसर शिव मंदिर प्रांगण में पहुंचा। शोभायात्रा में शिव बारात का भी झांकी निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी चरपोखरी अंचलाधिकारी चरपोखरी ने पालकी को कंधे लगाकर रवाना किया। आयोजित कार्यक्रम के बाद भाव्य भंडारा का आयोजन किया गया। प्रखंड के कोने-कोने से पहुंचे हजारों की संख्या में शिव भक्तों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया। विद्वान पंडितों द्वारा पूरे दिन प्रवचन का भी आयोजन किया गया था।
देर शाम तक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सहार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चन्दा कुमारी, चरपोखरी प्रखंड विकास पदाधिकारी विभेष आनंद, चरपोखरी अंचलाधिकारी बिरेन्द्र कुमार, ने विधिवत पूजन अर्चन करते हुए भगवान के नगर परिभ्रमण पालकी यात्रा में शामिल रहे। यज्ञ मण्डप में पुरोहितों द्वारा उच्चारित मन्त्रों की गूंज से आस पास का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान महिलाओं द्वारा पारम्परिक शिव विवाह का गीत गाने से उपस्थित लोग उत्साहित नजर आ रहे थे। पुरोहितों धर्मेन्द्राचार्य कीन्ना बाबा, अरुण पाठक, दुर्गादत्त पाण्डेय, सन्तोष कुमार पाठक, गंगाधर तिवारी एवं अभिषेक तिवारी पूरी तन्मयता से पूजा पाठ में लगे रहे जबकि विधीशरण महाराज का प्रवचन लोगों को भाव विभो र कर दिया। उपस्थित प्रमुख लोगों में अनुमंडल पदाधिकारी पीरोअमरेंद्र कुमार सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह मनरेगा पदाधिकारी चरपोखरी अरविंद कुमार सिंह थानाध्यक्ष निकुंज भूषण, बीईओ रघुनंदन चौधरी, बैजनाथ सिंह, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी चरपोखरी संजय कुमार , प्रखण्ड प्रमुख रामचन्द्र सिंह यादव, पूर्व प्रमुख ललन प्रसाद सिंह, उपप्रमुख पप्पु कुमार साह, मुखिया पप्पू कुमार , सन्तोष कुमार पाण्डेय, कृष्णकान्त पाण्डेय, दशरथ सिंह, पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, नथू सिंह, रामाधार सिंह, कृष्णा यादव, जगनारायण सिंह, जयमंगल प्रसाद सिंह, उप मुखिया पसौर बसंती देवी, मनोज शाह, संजय मेहता, आनन्द कुमार सिंह, मुकेश कुमार, विवेकानंद कुमार, मुरारी यादव, विकास, सहित कई अन्य लोग शामिल रहे ।