
प्रधान लिपिक राम इकबाल के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन।
चरपोखारी :- चरपोखरी प्रखंड कार्यालय में कार्यरत लिपिक राम एकबाल के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन प्रखंड परिसर के प्रतिनिधि भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी चरपोखरी विभेष आनंद के अध्यक्षता में आयोजित किया गया| आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहां की 2005 से 2023 तक 17 वर्षों से इनके द्वारा प्रखंड कार्यालय में कार्य किया गया| मेरे 3 वर्षों के कार्यकाल में इन्होंने इमानदारी पूर्वक समय पर कार्यो का निपटारा किया करते थे|
वहीं अंचलाधिकारी चरपोखरी वीरेंद्र कुमार ने अंग वस्त्र देकर राम एकबाल को सम्मानित किया| इस दौरान वक्ताओं ने विदाई समारोह में अपना-अपना विचार व्यक्त किए| आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी चरपोखरी विभेष आनंद अंचलाधिकारी चरपोखरी बिरेंद्र कुमार अंचल राजस्व पदाधिकारी एम फातमी अविनाश कुमार एहसान अहमद उप प्रमुख पप्पू साह विशेश्वर कुमार गुंजन सिंह आलोक कुमार शारदा मिश्रा सुनील कुमार कृष्णा कुमार सहित सरकारी कर्मी एवं समाजसेवी उपस्थित थे|