
बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर के रामचरित मानस पर विवादित बयान के बाद आरा सिविल कोर्ट मे परिवाद दर्ज की गई।
आरा:-बिहार के शिक्षा मंत्री राजद के सक्रिय सदस्य प्रो.चन्द्रशेखर द्वारा हिन्दुओं के पवित्र ग्रंथ ‘रामचरितमानस’ को नफरत फैलाने वाले ग्रंथ कहने पर आज एक परिवाद मंत्री के खिलाफ सिविल कोर्ट आरा मे दर्ज किया गया।भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कौशल यादव द्वारा भारतीय दंड विधान संहिता धारा 153ए,153 बी,295ए,505 के अंतर्गत माननीय न्यायालय मे परिवाद दर्ज किया गया।
उक्त परिवाद के गवाह के रुप मे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शैलेन्द्र राम और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगबहादुर यादव है। परिवाद दायर करते हुए भाजपा नेता कौशल यादव ने कहा कि रामचरितमानस हम हिन्दुओं के आस्था का महान ग्रंथ है।उक्त पवित्र ग्रंथ पर अनुचित टिप्पणी कर राजद के नेता और शिक्षा मंत्री ने भारतीय धर्मनिरपेक्षता का हनन किया है। यह भारतीय संविधान का भी घोर उल्लंघन है।आज मेरे द्वारा उनके खिलाफ आरा कोर्ट मे परिवाद दर्ज किया गया है जो भोजपुर जिला सहित, बिहार प्रांत और सम्पूर्ण देश के करोड़ो हिन्दुओं के आस्था से जुड़ा मामला है।
वही दूसरी तरफ आज रमना मैदान स्थित मानस मंदिर परिसर मे जिलाध्यक्ष डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व मे पवित्र ग्रंथ ‘रामचरितमानस’ का विधिवत पूजन किया गया और उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और हिन्दु समाज के लोगो द्वारा सामूहिक रुप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
उक्त अवसर जिलाध्यक्ष डाँ. प्रूम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि समाज को दुषित करने के लिए राजद के नेताओं द्वारा हमेशा से ही जातिवाद का खेल खेला जाता रहा है।पूर्व मे भी समाज मे विद्वेष फैलाने हेतु उक्त पार्टी द्वारा कार्य किए गए है। ताजा घटना बिहार सरकार के मंत्री का कर्तव्य निर्वहन नही,बल्कि राजद के नेता का हिन्दु समाज और सनातन धर्म के खिलाफ दिया बयान है,जो राजद का हिन्दु विरोधी होने का पुख्ता प्रमाण रहा है।
शिक्षा मंत्री का हमारे पवित्र ग्रंथ के खिलाफ दी गई बयान को भारतीय जनता पार्टी घोर निंदा करती है। राजद नेता और बिहार सरकार के मंत्री की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है।उनके बुद्धि को सदबुद्धि प्राप्त करने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा भगवान श्री राम जी और भगवान हनुमान जी के सम्मुख पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस का पूजन कर हनुमान चालीसा का विधिवत पाठ किया गया।
भाजपा भोजपुर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करती है है कि शिक्षा मंत्री को अविलंब पद से हटाया जाएँ और शिक्षा मंत्री अपने विवादित बयान जिससे सनातन धर्म के करोड़ो लोगो के आस्था को ठेस पहुंचा है,उसके लिए अपने बयान को वापस लेते हुए माफी मांगे।
पवित्र ग्रंथ ‘रामचरितमानस’ पूजन और हनुमान चालीसा पाठ करने वाले लोगो मे भाजपा जिला महामंत्री श्रीभगवान सिंह,अभिषेक राय,जिला उपाध्यक्ष शंभु चौरसिया, कौशल यादव,लव पांडेय,आदित्य विजय प्रताप, दीपक सिंह,मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश कुशवाहा, प्रो.किस्मत सिंह, रमेश कुमार कर्ण,प्रवक्ता नवीन प्रकाश सिंह,राजीव रंजन तिवारी,धीरज सिंह,कुमार गौतम,प्रहलाद राय,रंगबहादुर यादव,अभिमन्यु सिंह,ओंकार पांडेय,रामप्रकाश पांडेय,नरेन्द्र सिंह,प्रकाश सिंह,मृत्युंजय तिवारी, संजीव पांडेय,संदीप कुमार,संतोष पांडेय, उदय प्रताप सिंह,कुंदन सिंह तोमर,रवि कुमार आदि थे।