लॉकडाउन को लेकर गड़हनी की पुलिस हुई सख्त नियमों के उल्लंघन पर वसूला जा रहा जुर्माना।।

संवाददाता कुणाल सिंह/गड़हनी:--गड़हनी थाने की पुलिस के द्वारा लॉकडाउन नियम तोड़ने वाले लोगों से सख्ती से निपट रही है। लॉकडाउन के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करते पाए जाने वाले लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है। इसका असर भी सड़कों पर दिख रहा है। लोग बेवजह कम निकल रहे हैं। निकल भी रहे हैं तो पुलिस देखते ही भाग खड़े हो रहे हैं। लॉक डाउन के दौरान अति आवश्यक होने पर घर से निकले। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों को पालन करना जिम्मेदार नागरिकों का कर्तव्य है। लॉकडाउन के दौरान ज्यादा जरूरी काम है। तब ही बाजार निकलेंं।
बाजार आने से पहले सारे कागजात और हेलमेट जरूर अपने साथ रखें और पुलिस की इस मुहिम में मदद करें।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की उल्लंघ करने पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसलिए अपने घर में रहें और सुरक्षित रहें। सावधानी और सतर्कता बरतें। बिना काम के सड़कों पर ना घूमें। वाहन जांच कर रहे थाना अध्यक्ष मो साजिद हुसैन ने बताया कि पुलिस के लगातार कार्रवाई के बाद भी लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है।
लोग सुबह से ही मानकों को ताक पर रखकर बेवजह घरों से निकल जाते हैं। इससे सड़कों पर काफी भीड़ दिखती है। जिस पर पुलिस ने इनकी धरपकड़ का अभियान तेज करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों से दस हजार रुपया का चालान वसूला गया है। पुलिस के इस अभियान से लोग बेवजह घर से बाहर नहीं निकलेंगे, और जुर्माना वसूले जाने के डर से यातायात नियमों का पालन करेंगे। पुलिस के इस अभियान से लोगों में भय व्याप्त है, और ज्यादातर लोग यातायात नियमों का पालन करने लगे हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता जाता है। लोग यातायात नियमों के पालन करना भूल जाते हैं।मौके पर वाहिद अली,अरविंद कुमार,महिला सिपाही,स्वीटी कुमारी,पंकज चौकीदार,शिवप्रश्न यादव सहित पुलिस बल ।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275