
आरा के डॉक्टर पीसी के निदेशक विकास कुमार और गया के डॉ अजय कुमार डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किया गया
आरा:-मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित डॉक्टर पी सी निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के निर्देशक डॉक्टर विकास कुमार को दिल्ली एनसीआर मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड के द्वारा आनरेरी डॉक्टरेट अवॉर्ड 2022 के उपाधि से सम्मानित किया गया
फरीदाबाद में द कैसल ऑफ आर्ट थिएटर में मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा अवार्ड वितरण समारोह 16 सितंबर को आयोजित किया गया। जिसमे भारत के लगभग 16 राज्यों के प्रतिभागियों ने सम्मान प्राप्त किया।
इस मौके पर मुख्य अथिति ठाकुर शेलेंदर सिंह नंबरदार जिला पार्षद पृथला विधानसभा, डॉक्टर बी लक्ष्मीकांताम रिटायर्ड आईएएस तेलंगाना ,डॉक्टर गंनागाला विजय कुमार तेलुगु फिल्म डायरेक्टर, डॉक्टर हैप्पीनेस गुलाटी, चेयरपर्सन जादूगर सीपी यादव ने डॉक्टर पी सी के निर्देशक डॉक्टर विकास कुमार को उनके सामाजिक कल्याण एवं कंप्यूटर साक्षरता को आगे बढ़ाने के लिए डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया l
जादूगर सीपी यादव ने डॉक्टर विकास कुमार के कुशल कार्यों के लिए एवं विगत 22 वर्षों से निशुल्क कंप्यूटर साक्षरता अभियान के लिए धन्यवाद दिया