लॉकडाउन खत्म नहीं होता तब तक अपने हाथों से जरूरतमंदो का सेवा करते रहेंगे: संतोष

अनाज वितरण से लेकर आर्थिक मदद तक कर रहे हैं यादव

संवाददाता सूरज कुमार राठी/जगदीशपुर। नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव लगातार जरूरतमंद लोगों के बीच अनाज वितरण से लेकर आर्थिक मदद करने का काम कर रहे हैं। उप मुख्य पार्षद ने अब तक 380 लोगों के बीच अनाज वितरण कर चुके हैं। इसके अलावा सैकड़ों लोगों के बीच आर्थिक मदद भी की है।

उप मुख्य पार्षद बताते हैं कि जब तक लॉक डाउन खत्म नहीं होता तब तक अपने हाथों से जरूरतमंदो का सेवा करते रहेंगे।कोरोना महामारी से गरीब तबके के लोग काफी परेशान हैं। ऐसे में उन लोगों का मदद करना मेरा पहला धर्म है। गौरतलब हो कि उप मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव कई दिनों से अपने आवास पर लगातार गरीब तबके के लोगों को मदद कर रहे हैं। सफाई कर्मी से लेकर आम जनता तक का सेवा करने में लगे हुए हैं। इनके कार्यों को देखकर हर कोई प्रशंसा कर रहा है। इनके द्वारा हेल्पलाइन नंबर किए गए सदुपयोग हो रहा है लोगों के लिए। लगातार हेल्पलाइन नंबर पर उप मुख्य पार्षद के पास कॉल आ रहा है। ऐसे में उप मुख्य पार्षद भी बिना सोचे लोगों की मदद कर रहे हैं।

जनहित में

विज्ञापन


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275