असमाजिक तत्वों ने लगाई खलिहान मे आग महिला किसान का फसल जलकर हुआ खाक।
संवाददाता कुणाल सिंह/गड़हनी:–गड़हनी प्रखण्ड क्षेत्र के बलिगांव पंचयात के रोशनटोला में महिला किसान का खलिहान मे रखा फसल का बोझा मे रात के अँधेरे का फायदा उठाकर असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी।

देखते देखते साढे छः बिगहा का फसल जलकर हो गई राख।बतादें कि रोशनटोला निवासी महिला किसान प्रभावती देवी,पति-मुरली शंकर सिंह खेतो से कटाई कर 4 बीघा गेहूँ ,2 बीघा – जई ,10 कट्ठा चन्ना का फसल अपने खलिहान में रखे थी,बीती रात्री लगभग 12:30 बजे असामाजिक तत्वों के द्वारा उनके फसल में आग लगा दिया गया। अपने खलिहान मे फसल को जला देख प्रभावित देवी एवं उनके परिजनों का हाल रो रो कर बुरा हो गया है।इसकी सुचना बलिगाँव मुखिया सुनिल कुमार को फोन पर दी गई मुखिया द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर इसकी सूचना प्रखण्ड के अंचला अधिकारी को दे दी गई।लॉकडाउन मे ऐसे ही स्थिति खराब है उपर से फसल का जला देना अशोभनीय है।अभी इनके पास भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई हैं।मुखिया सुनिल कुमार ने वरीय पदाधिकारी से यथाशीध्र पीड़िता को उचित मुआबजा देने की मांग किया हैं।