अपराधी बेखौफ जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
समस्तीपुर – जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शंभूपटी वार्ड 6 में पूर्व से वचल रहे जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। लोगों द्वारा मृतक की पहचान शंभूपटी निवासी रामप्रित सहनी के रुप मे किया गया है। इधर गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गयी है। फिलवक्त पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में 3 गोली लगी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शंभू पट्टी निवासी रामप्रीत साहनी ताजपुर रोड पीर स्थान के पास ईख का जूस बेच अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। पूर्व से चल रहे भूमि विवाद में दो दिन पूर्व अपने भतीजे से विवाद हुआ था। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम घर से खेत में शौच करने गया था। सोच से लौटने के क्रम में अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंचे शरीर से अत्यधिक खून निकल जाने के कारण अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विक्रम आदित्य ने बताया कि गोलीबारी की घटना में मृतक के परिजनों द्वारा भतीजे पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है। पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। हालांकि परिजनों द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।