डीएम पब्लिक स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
संवाददाता शुभम सिन्हा/आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के डीएम पब्लिक स्कूल कुलहड़िया में शनिवार के दिन वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलित के दौरान स्कूल के निदेशक जयंत कुमार, रिटायर्ड आईएएस एमएम सिंह, रिटार्यड आईएएस जीतेन्द्र कुमार सिंह मौजूद थे।

मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष भोजपुर श्वेता सिंह, रिटायर्ड आईएएस एमएम सिंह, रिटार्यड आईएएस जीतेन्द्र कुमार सिंह आये थे। इस दौरान स्कूल के छात्र व छात्रों ने नृत्य, नाटक व गानों से सभी उपस्थित लोगों व अधिकारियों का मन मोह लिया। उस समय एक ऐसा नाटक डीएम स्कूल के छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने समाज को एक नई दिशा की ओर व सोचने पर मजबूर कर देगा।

छात्रों ने दहेज प्रथा के खिलाफ लड़कियों पर हो रहे अत्याचार को समाप्त करने की दृश्य को दिखाया साथ ही एक संदेश दिया। जिसमें बताया गया कि आज की समाज जो लड़कियों को नीच भाव से देखते है वैसे ही आने वाले समय में लड़कियां इतनी आगे जायेगी। जो आज मान सम्मान लड़कों को मिलता है वहीं मान सम्मान अब लड़कियों को मिलेगा। वहीं स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने स्कूल चले हम गानों पर डांस किया। छोटे बच्चों का यह डांस काफी मोहनीय था। सभी ने तालियां बजाकर छोटे छोटे बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

वहीं स्कूल के निदेशक जयंत सिंह ने बताया कि स्कूल के सभी बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। सभी ने नृत्य, नाटक व गान प्रस्तुत कर के सभी का मन मोह लिया। साथ ही उन्होंने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के अलावा खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही पढ़ाई के समय पढ़ाई व खेल के समय ही खेले। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षको में कुणाल सिंह, राजेश कुमार सिंह, जयराम वर्मा, भगवान सिंह, जेबातब्बसुन, रीना कुमारी, रीता कुमारी के साथ अन्य उपस्थित थे।