बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एडीजी रविंद्र संकरण वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में संघ के सचिव से किया संवाद

आरा।बिहार दौरे के क्रम में बिहार राज्य खेल विकास प्राधिकरण के एडीजी रविंद्र संकरण एवं भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं संघ के सचिव कोच से संवाद किया। इस क्रम में वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में मौजूद तीरंदाजी,वुशू वॉलीबॉल, हैंडबॉल, क्रिकेट, हांकी, कबड्डी, फुटबॉल के खिलाड़ियों एवं कोच से मुलाकात किया। सर्वप्रथम तीरंदाजी खिलाड़ियों एवं कोच नीरज कुमार सिंह से मुलाकात किया।इस दौरान राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिहार टीम के प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ीयों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।एडीजी ने असवासन दिया की सभी खेल और खिलाड़ियों के लिए बिहार सरकार के खेल निति से हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।

बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे। उन्होंने भोजपुर पुलिस अधिक्षक, जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार और कोच नीरज कुमार सिंह से तालमेल बनाकर एकलव्य के लिए स्थान एवं मैदान सुनिश्चित कर के विभाग को अवगत कराया। भोजपुर वासीयों को बताना चाहता हूं कि मैं भोजपुर तीरंदाजी अकादमी को मैं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तीरंदाजी को गोद ले रहा हूं।इस क्रम में रविन्द्र संकरण ने सभी खिलाड़ियों से बात करते हुए बिहार सरकार के खेल निति के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बिहार का स्लोगन भी सभी खिलाड़ियों को बताया।खेले गए बिहार तों खिलेगा बिहार ।अभी नहीं तो कभी नहीं। चक दे बिहार।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को उपकरण एवं उत्कृष्ट कोच की व्यवस्था बिहार खेल प्राधिकरण द्वारा कराए जाएंगे। तब जाकर बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य का नाम रोशन करेंगे। उपस्थित रहे कुमार विजय, रजनीश पाण्डेय, बुशू ,राजेश ठाकुर, रविन्द्र कुमार, रितेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, पवन कुमार, अविनाश भास्कर, अंजली पांडे, कुमार मंगलम, मुन्जी पासवान, सुग्रीव कुमार।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275