सहार थाना पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

बॉर्डर थाना के रूप में पहले से है सीमा सील

संवाददाता एहराज़ अहमद/सहार:-बीते दिनों बक्सर में कोरोना के 2 पॉजिटिव मरीज मिलने से जिले की सीमाओं पर पुलिस प्रशासन सख्ती से पेश आ रहा है। प्रधानमंत्री के लॉकडाउन के 19 दिनों के सख्ती से बढ़ाने की घोषणा के बाद से ही सहार थाना पुलिस प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी थी। विशेष तौर पर सहार अरवल सोन नदी पुल की सीमाओं पर पुलिस काफी सख्ती बरत रही है। एक ओर जहां बक्सर में 2 पॉजिटिव मरीज मिले हैं तो पुलिस काफी मुस्तैदी बरत रही है,एवं आने-जाने वालों पर विशेष नजर रख रही है। साइकिल,दोपहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन चलाने वालों की कड़ी जांच की जा रही है और बिना पास आने जाने की इजाजत नहीं दे रही है। इसी क्रम में सहार थाना अध्यक्ष मनिंदर कुमार भी हर दिन की तरह आज सुबह से ही दल बल के साथ ड्यूटी में मुस्तैद दिखे। जहां हर दिन बैंकों के बाहर सैकड़ों की भीड़ जमा होती थी एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जाता था।

वहां आज पैदल चलने वालों से भी पूछताछ के बाद ही आगे जाने की इजाजत दी जा रही है। बक्सर में कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना के बाद भोजपुर प्रशासन भी विशेष रुप से सीमा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन एवं पदाधिकारी भी पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। ज्ञात हो कि जिले के लिए अब तक राहत की खबर है कि यहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं पाया गया है। सहार पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सहार,आबगीला एवं आसपास के लोगों को गाड़ियों से चलने के लिए मना कर रखा है। थाना अध्यक्ष मनिंदर कुमार ने इन्हें पैदल जरूरी सामान लेने की छूट दे रखी है। भोजपुर से सटे बक्सर में करोना पॉजिटिव मिलने के बाद से ही लोग सहम गए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार अंचलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी एवं थानाध्यक्ष भी नियमित रूप से विशेष निगरानी रख रहे हैं।

जनहित में

विज्ञापन


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275