बड़हरा के पंचायत भवन सिन्हा में मास्क देखते जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ।
संवाददाता रमेश कुमार उपाध्याय बड़हरा
बड़हरा।प्रखंड अंतर्गत सिन्हा में गुरुवार शाम पंचायत सरकार भवन मे डीएम रौशन कुशवाहा पहुचे। जिसमें वे कोरोना वायरस महामारी में जीविका दीदी द्वारा मास्क और सेनेटाजर बनाने की सूचना पर उत्साहित करने गये थे। बताया जाता है कि जीविका के डीपीएम संजय कुमार पासवान द्वारा सिन्हा गांव में मास्क बनाने की सूचना डीएम को दी थी। उसके बाद गुरुवार शाम करीब 5 बजे डीएम सिन्हा पहुचे और जीविका दीदी द्वारा बनाये गये मास्क को देखा।

डीएम ने कहा कि सिन्हा में यह पहल बहुत अच्छा है। एक तरफ लोगो के सामने मास्क और सेनेटाईजर की कमी हो रही है। वही सिन्हा गांव की समूह की महिलाएं मास्क बना रही है। इससे लोगो की जरुरत पूरा होने की संभावना बढ़ गयी है। उन्होने यह भी कहा कि जीविका दीदी को मास्क बेचने के लिए मार्केट भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्हेंं कही जाने की जरुरत नही पड़ेगी।

वर्तमान समय में मास्क की जरुरत है। डीएम ने बताया कि यह बिमारी चीन से फैला है। हालांकि बिहार में कोरोना वायरस का कोई मरीज नही मिला है। इससे डरने की जरुरत नही है। सिर्फ सावधानी से इस महामारी से बचा जा सकता है।जिसमें साफ सफाई शाकाहारी भोजन का टिप्स दिए।और गंदगी से दूर रहने का उपाय का सुझाव लोगों ने दिया।साथ ही कोरोना वायरस के अफवाह से बचने की सलाह मौजूद लोगो को दिया। इस मौके पर धनंजय प्रसाद, रविंद्र राम सहित अन्य कई लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे।