
आत्मा परियोजना के तहत किसानों को दी गई जानकारी
बड़हरा:-बड़हरा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में जिसमें बड़हरा, सेमरिया गांव में आत्मा परियोजना के पदाधिकारी लोगों ने किसान चौपाल लगाकर सैकड़ों किसानों को फसल ,बीज, संचालित किसान पुरस्कार, किसान पाठशाला, जैविक खेती,खेतों में पराली नहीं जलाना व किसानों के फसल क्षति का आवेदन सहित अन्य कई बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार सुमन, तकनीक सहायक प्रबंधक नेहा सिंह,वेद प्रकाश कुमार, निशांत कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य कई सैकड़ों किसानों व गणमान्य लोग उपस्थित हुए थे।