धैर्य व दृढ़ निश्चय के साथ किया गया प्रयास कभी असफल नहीं होता, विकास वैभव

 

आरा:- भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर में “आइए हम मिलकर प्रेरित करें बिहार” के बैनर तले एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के गृह विभाग के विशेष सचिव सह पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। “आइए हम मिलकर प्रेरित करें बिहार” के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के संयोजक सह संगठन के प्रति समर्पित जागरूक युवा रोहित सिंह के द्वारा विशेष सचिव विकास वैभव को माला, बुके, मोमेंटो और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

साथ ही “आइए हम मिलकर प्रेरित करें बिहार” के संगठन के तरफ पुलिस उपाधीक्षक अशोक सिंह, फाउंडर मेंबर अश्वनी कुमार, बखोरापुर मां काली मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक सुनील सिंह गोपाल, बखोरापुर मां काली मंदिर के अध्यक्ष जग नारायण तिवारी, बखोरापुर मंदिर के मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा, बड़हरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी जयवर्धन गुप्ता, कोईलवर सर्किल इंस्पेक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील सिंह, आनंद गोपाल पंडित, शिक्षक राणा जी, सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सिंह और आशुतोष सिंह को सम्मानित किया गया। इसी दौरान विशेष सचिव ने बखोरापुर मां काली का दर्शन कर गदगद हो गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेष सचिव विकास वैभव ने कहा कि केवल मन में इच्छा रखने से कुछ नहीं होगा। दृढ़ निश्चय और बुलंद हौसले से लोगों को प्रेरित कर अलग पहचान बनायी जा सकती है। समाज को रचनात्मक बनाने में युवाओं का अहम भूमिका रहती है। आज युवाओं को प्रेरित करने की बहुत ही अति आवश्यकता है।

जीवन में वही व्यक्ति सफल हुआ है जिसने संकल्प लिया और उसे पूरा किया उन्होंने पूर्वजों के कार्यकाल को समृद्ध बताते हुए ऐतिहासिक तथ्यों के साथ बिहार के गौरवशाली अतीत को भी रखा। विशेष सचिव विकास वैभव ने कहा कि जय मां काली बखोरापुर वाली का नाम पूरे भारत में गूंज रहा है। सभी लोग पर्यटन स्थल के रूप में याद करते हैं। दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। यहां का दृश्य देखकर ह्रदय आनंदित हो गया। भारत के बाहर भी जाने पर लोग जय मां काली बखोरापुर वाली की चर्चा करते हैं। जो कि हमारे पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से इच्छा हो रही थी कि माता का दर्शन करने के लिए, लेकिन इस नवरात्रि के शुभ अवसर पर माता का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राजा सिंह, धीरज उपाध्याय और बिट्टू उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद थे।

विकास वैभव ने बिहार के युवाओं को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के को ले बिगुल फूंका 

आरा। बिहार सरकार के गृह विभाग के विशेष सचिव सह पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव ने इन दिनों पूरे प्रदेश में “आइए हम मिलकर प्रेरित करें बिहार” के नाम से बने संगठन के तहत एक अभियान छेड़ दिया है। पूरे बिहार में अभियान की शुरुआत हो गई है। आईजी ने अभियान की शुरुआत कर बिगुल फूंक दी है। इस संगठन ने राज्य के प्रत्येक जिले में कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी बुलंदियों को छू रही है। “आइए हम मिलकर प्रेरित करें बिहार” संगठन से छात्र-छात्राएं युवती और युवा और अन्य लोग भी जुड़े रहें हैं।

इस संगठन से सभी लोगों काफी उत्साहित हैं। आईजी विकास वैभव के पहल है कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपने संस्कृति व ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में भी जाने और अवगत हो। इसको लेकर उन्होंने एक अभियान की शुरुआत कर दी है। ताकि बिहार के प्रत्येक बच्चे इससे ना केवल प्रभावित हो, बल्कि जिज्ञासु होते हुए अपने कार्य क्षेत्र में प्रगति करें। इसके साथ ही अपने सिलेबस वार पढ़ाई कर लक्ष्य निर्धारित कर अपने मुकाम को हासिल कर सके। इसके लिए उनके द्वारा पूरे बिहार के प्रत्येक जिले में कमेटी गठित की गई है। उनकी इस पहल से बच्चों में काफी उत्साह दिख रहा है।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275