फौजी था मदन सोनार अब हो गया लूटेरा, गया जेल अब तक सोलह मामले है दर्ज

बक्सर:- जिले के कई मामलों में वांछित मॉडल सुनार को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार करने के नगर थाने मे शुक्रवार को प्रेस वार्ता किया। एसडीपीओ ने बताया कि मदन सोनार कुख्यात लूटेरा है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में लगभग 16 मामले दर्ज हैं जिनमें कुछ उत्तर प्रदेश के मामले भी हैं। सूचना मिली कि वह झारखंड के देवघर में छिपा हुआ है। जिसके आलोक में 29 जुलाई को उसे देवघर से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े जाने पर मदन सोनार ने यह स्वीकार किया कि उसने नगर थाना क्षेत्र में 23 अगस्त 2019 लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके साथ नहीं पिछले मई माह की 15 तारीख को भी उसने नगर थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर एक लूट की घटना को अंजाम दिया था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र स्थित उसके घर पर छापेमारी कर एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा 315 बोर के 10 जिंदा कारतूस तथा 7 पॉइंट 5 बोर के 7 जिंदा कारतूस एवं 14 ग्राम के सोने की चेन भी बरामद की है। वहीं कानूनी कार्यवाही के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं प्रेस वार्ता के दौरान मदन सोनार ने बताया कि वह पहले फौज में था, जहां से उसका कोर्ट मार्शल किया गया और फिर बाद में वह अपराध की दुनिया में आ गया। उसने बताया कि वह अपने मन से अपराध की दुनिया में नहीं आया है हालांकि, बार-बार पूछे जाने पर भी कि उसके पीछे कौन है उसने विशेष कुछ बताने से इनकार किया। मदन सोनार के गिफ्तारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक शाह नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार डीआइयू के आलोक कुमार मुफस्सिल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, नगर थाना के संजय कुमार, कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष संतोष कुमार तथा नगर थाना के श्याम सुंदर कुमार के साथ-साथ डीआइयू के सिपाही जैकी, पिंटू, सोनू, अरविंद, रंजीत, प्रीतम, शैलेश, संजीव आदि शामिल थे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275