लॉकडाउन में कोई नहीं रहेगा भूखा: नपं अध्यक्ष

नपं जरूरतमंदों को दे रही सूखा राशन,लोगों में काफी उत्साह

वार्ड संख्या 14 में 200 पैकेट अनाज वितरण

आठ हजार जरूरतमंदों को सभी वार्डों में बांटा जाएगा अनाज

संवाददाता सूरज कुमार राठी/जगदीशपुर।कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए जारी लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों की परेशानियों को देखते हुए जगदीशपुर नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार गुड्डू ने नपं कर्मियों से अलग-अलग वार्डो में सोशल डिस्टेंस का अनुपालन कराते हुए गरीबों और जरूरतमंदों के बीच अनाज का वितरण करा रहे हैं। नगर अध्यक्ष ने बताया कि यह अनाज वैसे लोगों के बीच वितरित किया जा रहा है जो लॉक डाउन में काम नहीं कर पा रहे हैं।

वैसे लोगों के बीच नगर पंचायत के कर्मियों से अनाज का वितरण कराया जा रहा है। शुक्रवार को वार्ड संख्या 14 के गरीब लोगों के बीच में कच्चे अनाज का वितरण कराया गया। लगभग 200 लोगों के बीच आटा चावल तेल नमक साबुन समेत अन्य सामग्री वितरण किया गया। नगर पंचायत के इस कार्य से गरीब लोगों में काफी उत्साह देखा गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि दुख की घड़ी में नगर पंचायत नगरवासियों के साथ खड़ी है। अध्यक्ष ने बताया कि नगर में विशेष साफ-सफाई, सेनीटाइज, मच्छर रोधी दवा का छिड़काव, फागिंग मशीन के माध्यम से किया जा रहा है। साथ ही ब्लीचिंग पाउडर, चूना, कीटनाशक दवाइयां भी गली के नाली एवं जलजमाव वाले जगहों में छिड़काव कराया जा रहा है।नगरवासियों को इस वैश्विक महामारी कोरोना से किसी तरह का प्रतिकूल असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत कटिबद्ध है।बताया गया कि 18 वार्डों में सभी वार्ड पार्षद ने आठ हजार व्यक्तियों को चिह्नित किया गया और सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए अलग अलग व्यक्तियों के माध्यम से अनाज का वितरण कराया जाएगा।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275