गरीबों के मसीहा बने नपं उपाध्यक्ष संतोष यादव,300 राशन का पैकेट किया वितरण

लोगों ने कहा: पप्पू यादव के तर्ज पर दिख रहे हैं संतोष यादव, क्षेत्र में बना चर्चा

संवाददाता सूरज कुमार राठी/जगदीशपुर।कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए जारी लॉकडाउन में लोगों की परेशानियों को देखते हुए नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव ने बड़े पैमाने पर राशन वितरण कर रहे हैं। वार्ड संख्या 16 में 300 राशन के पैकेटों का वितरण अब तक कर चुके है। सूखा राशन के पैकेट में चावल, दाल, आटा, नमक, सरसों तेल, जैसे जरूरी सामान रखे गए है। संतोष कुमार यादव ने बताया कि लॉक डाउन के कारण मजदूरों को सर्वाधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि रोजमर्रा की आमदनी प्रभावित हुई है।लॉक डाउन के कारण समाज के जो तबके परेशानी का सामना कर रहे थे, उनको मदद पहुंचाने की एक छोटी कोशिश हमारे द्वारा है।

सारे लोगों की परेशानियां को देखते हुए यथासंभव संतोष यादव लोगों की मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि बड़े वर्षों बाद गरीबों का सेवा करने का मौका मिला है। इस मौका को हम हाथ से नहीं निकलने देंगे। हमसे जितना हो सकेगा उतना राहत सामग्री बाटेंगे। वही क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि संतोष कुमार यादव पूर्व सांसद सह जाप नेता पपु यादव के तर्ज पर गरीबों का सेवा कर रहे हैं।संतोष यादव के नाम का नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अगर आपको जरूरत है तो दिए गए नंबर पर संपर्क करें:–9801299560


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275