पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर काटा चालान।

संवाददाता कुणाल सिंह/गड़हनी:–गड़हनी पुलिस ने शुक्रवार को थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना अध्यक्ष मो साजिद हुसैन के नेतृत्व में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में दोपहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई।लॉक डाउन में अनावश्यक कार्यों से घूम रहे मनचलों से 3500 का चालान काटा। बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वाले बाइक चालकों के वाहनों को जब्त किया गया। कान पकड़ के उठक बैठक भी करवाया।

काफी संख्या में वाहन जब्त किए गए। बाद में कागजात आदि व चालान की जांच कर छोड़ दिया गया और बाइक चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में बाइक के समुचित दस्तावेजों को साथ रखें और हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं।लोक डाउन का पालन करे अन्यथा जेल भेज दिया जाएगा एएसआई जय राम रजक ने कहा कि लॉक डाउन को पूरी तरह कायम एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।वही जो जरूरी काम से रोड पर आए थे उन्हें कागजात देख छोड़ दिया गया।मनचलों से चालान काटा गाया। भविष्य में भी लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अपने वाहनों के कागजातों को दुरूस्त कर लें और अपने जीवन की सुरक्षा हेतु बाइक चालक हेलमेट जरूर पहनें। चेंकिंग अभियान में थाना के कई जवान शामिल थे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275