टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्द्धन के लिए आज कर्पूरी ठाकुर सदन में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

 

पटना:-खेलों के महाकुंभ ‘ओलंपिक 2020’ की शुरुआत जापान की राजधानी टोक्यो में होने जा रही है। खेल-कूद की इस सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिर्स्पद्धा का आगाज आगामी 23 जुलाई 2021 को भव्य उद्घाटन समारोह से होगा। भारत की अब तक की सबसे बड़ी 127 खिलाड़ियों की टीम में से अधिकांश खिलाड़ी और उनके कोच टोक्यो पहुंच चुके हैं और अपने-अपने अभ्यास सत्र में जुट गए हैं। पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों की सफलता को लेकर समस्त देशवासी अपनी दुआएं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आज पटना के कर्पूरी ठाकुर सदन में आयोजित #Cheer4India कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाईयों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पटना के पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक तथा बल के जवानों ने हाथों में तिरंगा लिए देश के खिलाड़ियों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन को लेकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया और सेल्फी प्वाईंट पर फोटो खिचवाए।

मंत्रालय द्वारा आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में कैट के न्यायधीश तथा भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय के पूर्व सचिव सुनील कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275