स्नेही सोनल ने पदभार संभाला सीओ अशोक कुमार चौधरी की हुई विदाई

एहराज़ अहमद/सहार (संवाददाता)-सहार प्रखंड अंचल कार्यालय में बुधवार का दिन मिलाजुला रहा जहां नई अंचलाधिकारी ने पदभार ग्रहण किया तो वही पूर्व अंचलाधिकारी को विदाई दी गई। नए अंचलाधिकारी के रूप में स्नेही सोनल ने पदभार संभाला तो वही पूर्व अंचलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी का तबादला सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में सीवान जिले में हुआ है। 63 वीं बैच अधिकारी के रूप में बिहार राजस्व सेवा से चयनित प्रशिक्षु अंचलाधिकारी के रूप में बेगूसराय सदर में कार्यरत स्नेही सोनल को पहली दफा अंचलाधिकारी का पदभार दिए जाने पर सहार प्रखंड वासियों को काफी उम्मीद है।

ज्ञात हो कि फिलहाल प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में भी एक महिला ही कार्यरत हैं ऐसे में प्रखंड के दोनों उच्च पदों पर महिला पदाधिकारी बनाए जाने पर प्रखंड वासियों में खुशी की लहर है। पूर्व सीओ ने विधि व्यवस्था में ग्रामीणों का सहयोग प्रखंड वासियों का प्रेम उनके विचारों को सुखद अनुभूति बताया है। जिससे उन्हें आगे भी सराहनीय कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी। वही नई अंचलाधिकारी स्नेही सोनल ने कहा की उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वह कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने पद के अनुरूप कार्य का निर्वाहन करेंगी। सीओ अशोक कुमार चौधरी को अंचल कर्मियों एवं प्रखंड कर्मियों ने फूल माला एवं गुलदस्ता देकर विदाई दी। इस दौरान प्रखंड प्रमुख खंड प्रमुख कृष्ण देवी,बीडीओ चंदा कुमारी सहित सभी कर्मी उपस्थित रहे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275