
विशेष छापेमारी अभियान में शराब सहित धंधेबाज गिरफ्तार
एहराज़ अहमद/सहार :- प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। चौरी थाना पुलिस ने 60लीटर महुवा शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में चिल्ली का सिकंदर सिंह व विशंभरपुर का अमरेन्द्र यादव शामिल है। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से 30 30 लीटर शराब बरामद किया है। वहीं सहार पुलिस ने खैरा चौधरी टोला, पेरहाप,राजदेव नगर,गुलज़ार पुर में विशेष छापेमारी अभियान के तहत तीस लीटर शराब जप्त किया है। वही इन जगहों से करीब 500 लीटर शराब बनाने का कच्चा पदार्थ नष्ट किया गया।