
कलयुगी पुत्र 72 वर्षीय पिता को घोपा चाकू गंभीर जख्मी
रमेश/बड़हरा :- प्रखंड अंतर्गत कृष्णागढ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में किसी बात के विवाद को लेकर कलयुगी पुत्र ने अपने 72 वर्षीय पिता को चाकू घोंप दिया। इस दौरान वृद्ध पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी को सदर अस्पताल आरा में इलाज कराया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी 72 वर्षीय वृद्ध पिता सुंदर सिंह को उनके पुत्र मनोज कुमार सिंह ने आपसी वाद विवाद को लेकर मंगलवार की दोपहर में चाकू घोंप दिया। इस दौरान पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल आरा में कराया गया। चाकू घोपने के बाद पुत्र मनोज कुमार सिंह फरार चल रहा है। आपको बता दें कि इसके पहले भी पिता ने कृष्णागढ थाना पुलिस को फोन कर शराब पियकडई के मामले में अपने पुत्र मनोज कुमार सिंह को जेल भिजवाया था।पुलिस को आवेदन मिलते ही अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है।