बरूही गांव से एक गिरफ्तार

 

एहराज़ अहमद /सहार :- स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरूहीं गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक सिद्घनाथ साह का पुत्र राजेश कुमार है। राजेश कुमार पर तथाकथित पत्नी ने कुछ महीने पहले स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया था की राजेश कुमार मेरा पति है जो हमसे शादी किया है परंतु अब वह मुझे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। जानकारी के अनुसार राजेश कुमार की बहन संदेश थाने के कोरी में ब्याही थी। राजेश कुमार के बहन के घर आते जाते एक युवती से प्यार हो गया और वे दोनों घर से फरार हो गए। युवती द्वारा यह भी आरोप लगाया गया था कि घर से फरार होने के दौरान ही उन दोनों की शादी हो गई थी। परंतु यह बात लड़का पक्ष के लोग मानने से इनकार करते हैं। लड़की विजातीय बताई जाती है। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया की एससी एसटी एक्ट में शादी के बाद पत्नी को ना रखने के मामले में राजेश कुमार की गिरफ्तारी हुई है।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275