
दरोगा बनने पर जाप ने दी बधाई
रमेश/बडहरा :- प्रखंड अंतर्गत बड़का लौहर गाँव निवासी विशाल सिंह को अवर प्रतियोगिता परीक्षा मे सफलता मिलने पर जाप के कार्यकार्ताओं के द्वारा अंग वस्त्र, डायरी, पेन व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। जिसमेंमुख्य रूप से बड़हरा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी व जाप नेता रघुपति यादव ने कहा कि विशाल सिंह ने मिसाल क्षेत्रवासियों के लिए कायम किया है।उन्होंने ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। पहले पढ़ाई उसके बाद फिर राजनीति के क्षेत्र में फिर उसके बाद फिर जाकर तैयारी कर कर दरोगा बनना मुश्किल काम है।जो इन्होंने करके दिखाया है। जन अधिकार पार्टी के द्वारा इनको हम बधाई और शुभकामनाएं देते हैं और विधानसभा क्षेत्र के सभी युवाओं से अपील करते हैं।आप सब भी कड़ी से कड़ी मेहनत कर कर प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हो। जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है अगर तन मन और लगन से मेहनत किया जाए तो निश्चित तौर पर सफलता मिलती है, जो विशाल सिंह ने कर कर दिखाया है। हमारी शुभकामनाएं विशाल सिंह के साथ है और भोजपुर के सभी युवाओं से अपील है कि आप सभी जुनून से मेहनत कर कर प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हो और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम करें। आपको बता दें कि विशाल दो भाई हैं, और छोटे भाई सीआईएसएफ में दरोगा पद पर पदस्थापित हैं।पिताजी का नाम अर्जुन सिंह और माता का नाम पार्वती देवी है। विशाल की रूचि शुरू से ही सामाजिक कार्यों में रही है। बधाई देने में मुख्य रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह,प्रधान महासचिव कमलेश तिवारी, छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश कुमार, राकेश कुमार, बड़हरा प्रखंड अध्यक्ष हरे कृष्णा सिंह, टिंकू सिंह, छोटे लाल राय, विकास सिंह, फ़ार्याज जी,घुरण सिंह, देव रंजन सिंह,रविंद्र यादव, दीपक सिंह, भूषण सिंह, छोटू सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।