अमर नारायण सिंह उर्फ पप्पू कुशवाहा को किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव तथा अन्य नेताओं के मनोनयन पर जदयू नेताओ ने दिया बधाई

 

आरा :- बिहार प्रदेश जदयू किसान प्रकोष्ठ दक्षिण भाग के प्रदेश अध्यक्ष सह खाद्य आयोग बिहार के सदस्य नन्द किशोर कुशवाहा के द्वारा अमर नारायण सिंह उर्फ पप्पू कुशवाहा को प्रदेश सचिव ,उदय शंकर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, अजित मेहता, लाली कुशवाहा, जागा कुशवाहा को महासचिव,देवी दयाल कुशवाहा को संगठन सचिव मनोनीत करने पर जदयू नेताओ ने बधाई दिया है। इनके मनोनयन पर खुशी ब्यक्त करते हुए जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि इन नेताओं ने किसानों के हित मे कई आंदोलन जिला में किए है। इनके संघर्ष और कार्यो को देखते हुए बिहार प्रदेश जदयू द्वारा इन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। इनके मनोनयन से जदयू कार्यकर्ताओ के साथ साथ जिला के किसानों में भी हर्ष है। पप्पू कुशवाहा लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है।ये पूर्व में युवा जदयू के प्रदेश सचिव पद पर थे। साथ ही लंबे समय से अपने पंचायत में पैक्स अध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। जदयू नेताओ ने कहा कि इनके मनोनयन से जिला के किसानों की आवाज अब सरकार में उठते रहेगी। इनके मनोनयन होने पर जदयू नेताओ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम चन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वसिष्ठ नारायण सिंह तथा किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नंद किशोर कुशवाहा का आभार जताया है। बधाई देने वाले प्रमुख लोगो मे नंद किशोर यादव, विश्वनाथ सिंह, सुनील पाठक, पुष्पा कुशवाहा,अभय विश्वास भट्ट, डॉ हरेन्द्र सिंह तोमर, शशि कुशवाहा, अंशु सिंह सिकरीवाल, राकेश रंजन पुतुल, अजित कुशवाहा टिंकू, मोहन सिंह समेत कई थे ।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275