भाजपा ने 25 जुन 1975 को काँग्रेस द्वारा पूरे देश मे आपातकाल लागू करने को काला दिवस के रुप मे मनाया 

लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को भाजपा द्वारा सम्मानित किया गया 
आराः – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे आपातकाल दिन को काला दिवस के रुप मे मनाया गया।उक्त अवसर भाजपा भोजपुर द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी  और संचालन जिला उपाध्यक्ष लव पांडेय ने किया। कार्यक्रम के दौरान 1974 लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के  सेनानियों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। सम्मानित लोकतंत्र रक्षक सेनानियों मे पूर्व विधायक रामाकांत ठाकुर,परशुराम चौधरी, पवन श्रीवास्तव, प्रेम दर्शन उपाध्याय और विद्याधर पांडेय जी ने अपना अनुभव साझा किया।
पूर्व विधायक समाजवादी रामाकांत ठाकुर ने आंदोलन के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जय प्रकाश नारायण जी के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन मे हम सभी विद्यार्थी, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था।इंदिरा गांधी द्वारा 1975 मे आपातकाल लागू करने पर अचानक सभी नेताओं को कैद कर लिया गया था।मै 19 महीना जेल मे रहकर अपने परिवारिक और सामाजिक दायित्वों से दूर हो गया था। कवि,लेखक राष्ट्रवादी कार्यकर्ता पवन श्रीवास्तव ने उस समय को याद करते हुए कहा कि मै विद्यार्थी परिषद से जुडा हुआ छात्र था,जिसमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ के नेताओं साथ आंदोलन मे शामिल हुआ और जेल भी गया।इंदिरा गाँधी द्वारा इमरजेंसी लगाए जाने पर हमलोग को इसका अर्थ मालूम नही था।उस समय मौलिक अधिकारो का हनन कर लोकतंत्र का गला घोंटा गया था। जय प्रकाश नारायण जी का कार्यक्रम भोजपुर जिला मे हुआ था,जिसमे सभी विद्यार्थी और बुद्धिजीवी सहित सामाजिक लोग आंदोलन से जुड़ गए थे।
वही वरिष्ठ वकील परशुराम चौधरी जी ने बताया कि जे पी द्वारा लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के दौरान भोजपुर जिला का महती भूमिका था।इमरजेंसी के दौरान जिला से अधिक से अधिक लोग जेल गए थे।उस आंदोलन के सेनानियों को आगे की सरकारो द्वारा उपेक्षा भी किया गया।केन्द्र और बिहार सरकार से माँग किए कि जेल नही जाने वाले सेनानियों को भी सरकार द्वारा पेंशन और अन्य ब्यवस्था किया जाए।बहुत से लोग काल के गाल मे समा गए, लेकिन उनका परिवार तंगी से झेल रहा है। अन्य सेनानी प्रेम दर्शन उपाध्याय और विद्या नंद पांडेय जी ने भाजपा द्वारा सम्मानित करने पर गौरान्वित महसुस किए और भाजपा भोजपुर को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा एक संस्कारिक पार्टी है,जो सबको सम्मान देना जानती है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान हमारे देश के राष्ट्रवादी और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतंत्र को बचाने के लिए किए गए योगदानों के बदौलत ही आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है और हमारे देश के लोकतंत्र को विश्व के अन्य देश अपना रहे है। जिला प्रवक्ता संजय कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा जिलाभर मे काला दिवस को मनाया गया और आगे भी लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया जाता रहेगा।अभी पूरे जिले मे पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण का कार्यक्रम चल रहा है।जिलाध्यक्ष और अन्य कार्यकताओ द्वारा  मंडलो मे वृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रताप सिंह ने किया।
कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष कौशल यादव,आदित्य विजय प्रताप, लव पांडेय, प्रवक्ता नवीन प्रकाश,संजय कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी सचिन सिन्हा, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह,आईटी संयोजक कुमार गौतम,किसान मोर्चा के संजय तिवारी, अभिमन्यु सिंह,विवेक सिंह,युवा मोर्चा के शशीशेखर सिंह,सुमित सिंह अन्य शामिल थे।

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275